ग्रेवस्टोन डोजी

इस लेख में, हम चर्चा करेंगे कि ग्रेवस्टोन डोजी क्या है, यह कैसे काम करता है, और ट्रेडर्स अपने लाभ के लिए इस टूल का उपयोग कैसे कर सकते हैं। हम इसकी कमियों और इसके विपरीत के पैटर्न को भी जानेंगे।

Earn profit in 1 minute
Trade now

ग्रेवस्टोन डोजी की परिभाषा

ग्रेवस्टोन डोजी एक नकारात्मक संकेत का नाम है जिसे तकनीकी विश्लेषक अक्सर ट्रेडिंग में उपयोग करते हैं। जब भी ओपन, क्लोजिंग और लो प्राइस एक-दूसरे के करीब होते हैं, और वो भी एक लंबी ऊपर की छाया यानी अपर शैडो के साथ, तो एक ग्रेवस्टोन डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न बनाता है, जो बियरिश रिवर्स कैंडलस्टिक के ढाँचे जैसा दिखता है या फिर लंबी ऊपर की छाया (लॉन्ग अपर शैडो) के साथ उल्टा T जैसा।

विस्तारित ऊपर की छाया यह दर्शाती है कि सत्र की शुरुआत में आने वाले उठावदार (बुलिश) रुख के संकेत पर सत्र के समापन तक गिरावट वाला रुख हावी हो गया है। यह आमतौर पर लंबी अवधि की गिरावट की शुरुआत से ठीक पहले आता है।

एक ग्रेवस्टोन पैटर्न को इस बात के संकेत के रूप में समझा जा सकता है कि एक तेजी के ट्रेड से बाहर निकलें या फिर एक मंदी वाले ट्रेड की शुरुआत करें। यह एक मंदी का संकेत है जो नीचे की प्रवृत्ति यानी डाउन्वर्ड ट्रेंड के साथ बाजार की चाल में बदलाव का संकेत देता है।

ग्रेवस्टोन डोजी क्या कहता है?

निवेशक और ट्रेडर्स तकनीकी विश्लेषण में ग्रेवस्टोन डोजी का उपयोग करते हैं। वे ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव, ऐतिहासिक मूल्य की चालों, ट्रेड की मात्रा और पूर्व प्रदर्शन जैसे सांख्यिकीय उतार-चढ़ाव पर अपने पूर्वानुमानों का आधार बनाते हैं।

चलनिधि समायोजन सुविधा (LAF)

ग्रेवस्टोन डोजी आगे आने वाले नकारात्मक मोड़ का संकेत देता है। यह पैटर्न तब मान्य हो सकता है जब नीचे की कीमत, बाजार के खुलने के और बंद होने के वक्त की कीमत बराबर या लगभग बराबर हो। इसमें एक यथोचित छोटी पूँछ भी होनी चाहिए। अन्यथा, इसे स्पिनिंग टॉप, शूटिंग स्टार या इनवर्टेड हैमर के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है।

बुल्स जो हैं वह सत्र के दौरान बाजार को नई ऊँचाई की ओर धकेलने की कोशिश करते हैं। लेकिन, बियर जो हैं वह मूल्य की कार्रवाई को सत्र के अंत में बाज़ार के खुलने के समय के करीब की कीमत पर लाने के लिए कोशिश करते हैं। ग्रेवस्टोन डोजी एक चढ़ाव या गिरावट के बाद दिखाई दे सकता है, हालाँकि, यह अधिकतर एक चढ़ाव के समाप्त होने के करीब देखा जाता है। विस्तारित उच्च छाया गिरावट वाले बुल्स को इंगित करती है।

नोट! इसकी लोकप्रियता के बावजूद, ग्रेवस्टोन डोजी में कई अन्य दृश्य पैटर्न के समान ही निर्भरता की समस्या है। ट्रेडर्स को कार्रवाई तभी करनी चाहिए जब अगली कैंडल चाल के बदलने की पुष्टि करे।

ग्रेवस्टोन डोजी से ट्रेड कैसे करें?

भले ही पुष्टि के रूप में अन्य तकनीकी विश्लेषण टूलों के संयोजन में इस कैंडलस्टिक पैटर्न का उपयोग करना महत्वपूर्ण है, लेकिन ग्रेवस्टोन डोजी को देखने के बाद ट्रेडर्स अक्सर लंबी पोजीशन छोड़ देते हैं या छोटी पोजीशन शुरू कर देते हैं। वे अक्सर पैटर्न की निर्भरता के संभावित संकेतों के रूप में ट्रेडिंग की मात्रा और पिछले प्रदर्शन का उपयोग करते हैं।

Start from $10, earn to $1000
Trade now

जब भी ट्रेडरों को एक अपट्रेंड के चरम पर एक ग्रेवस्टोन कैंडलस्टिक मिलती है, तो उन्हें हमेशा आने वाली कैंडल के ग्रेवस्टोन कैंडल के निम्नतम स्तर के नीचे बंद होने का इंतजार करना चाहिए और फिर एक शॉर्ट-सेलिंग पोजीशन के लिए जाना चाहिए।

अपनी ट्रेडिंग शक्ति की जाँच करें!
हर हफ्ते होने वाले हमारे क्विज़ में भाग लें और अपनी डिपॉज़िट के लिए 100% प्लस पाएँ
क्विज़ लें

ड्रैगनफ्लाई डोजी बनाम ग्रेवस्टोन डोजी 

ड्रैगनफ्लाई डोजी का नाम एक ग्रेवस्टोन डोजी पर एक बुलिश पैटर्न होने पर आधारित है। ऐसा बहुत कम होता है और यह एक “T” जैसा दिखता है। यह आमतौर पर तब बनता है जब सत्र के बंद होने, खुलने और उच्च मूल्य, सभी एक समान या लगभग बराबर होते हैं। ड्रैगनफ्लाई डोजी में ग्रेवस्टोन डोजी की तुलना में एक लंबी छोटी (यानी लो) छाया होती है, जो बताती है कि कैंडल की अवधि के दौरान विक्रेता आक्रामक थे।

अलग-अलग चर्चा किए जाने के बावजूद, ये दो रूप मौलिक रूप से एक ही स्वरुप के हैं। पुष्टि के बाद एक को तेजी और दूसरे को मंदी का लेबल दिया जा सकता है। उन्हें कभी-कभी विपरीत स्थिति में देखा जा सकता है। उदाहरण के लिए, मंदी से पहले एक बुलिश यानी तेजी का ड्रैगनफ्लाई उभर सकता है, जबकि ग्रेवस्टोन डोजी के साथ एक उछाल भी आ सकता है।

नोट! दोनों पैटर्न की पुष्टि के लिए अगले कैंडल और मात्रा की आवश्यकता होती है। शुद्ध तेजी या मंदी के संकेतों के बजाय उन्हें अनिश्चितता के दृश्य के रूप में मानना बेहतर होगा।

ग्रेवस्टोन डोजी की कमियाँ

CAC 40: इसे पूरी तरह जानें

डाउनट्रेंड में, ग्रेवस्टोन डोजी का उपयोग स्टॉप-लॉस पोजीशन का प्रस्ताव करने और लाभ लेने की रणनीति विकसित करने के लिए किया जा सकता है। हालाँकि, ये सटीकता के संबंध में अन्य तकनीकी विश्लेषण टूलों द्वारा पेश किए गए तरीकों की तुलना में एक कमजोर दृष्टिकोण हैं। ग्रेवस्टोन डोजी अन्य टूलों के साथ संयोजन में उपयोग किए जाने पर सबसे अधिक विश्वसनीय होता है, लेकिन यह तब भी अधिक विश्वसनीय हो जाता है जब मात्रा और पुष्टि करने वाली कैंडल मौजूद होती है।

अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न

अंत में यह समझने के लिए कि संकेतक कैसे काम करते हैं, आइए इसके बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर दें।

ग्रेवस्टोन डोजी का क्या अर्थ है?

ग्रेवस्टोन डोजी को तकनीकी विश्लेषण में एक पैटर्न के रूप में वर्णित किया जा सकता है। यह एक बियरिश यानी मंदी का पैटर्न है जो उलटाव के बीच दिखाई देता है और कीमत में गिरावट का संकेत देता है। ट्रेडर इसका उपयोग ट्रेडिंग के अवसरों को खोजने और यह तय करने के लिए करते हैं कि अपने ट्रेडों को कब बंद करना है, चाहे वे तेजी से बढ़ रहें हों या मंदी से कम हो रहे हों।

ग्रेवस्टोन डोजी कैसे काम करता है?

ग्रेवस्टोन डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न की एक श्रृंखला बनाता है: ट्रेड के खुलने के समय, या निम्न और उच्च मूल्य सभी एक समान या लगभग तुलनात्मक होते हैं। जब ऐसा होता है, तो एक नए नकारात्मक ट्रेंड के उभरने की उम्मीद होती है, जिससे ट्रेंड के उल्टाव की संभावना बढ़ जाती है। पैटर्न को पहचानने के बाद, सुनिश्चित करें कि ट्रेड से कमाई करने के लिए उल्टाव यानी रिवर्सल निकट है।

जब अगली कैंडल्स ग्रेवस्टोन डोजी के समापन मूल्य से नीचे गिर जाए, तो आपको एक पोजीशन शुरू करनी चाहिए। कैंडल के पीक पॉइंट पर स्टॉप-लॉस ऑर्डर रखें, और मुनाफा कमाने के लिए तैयार रहें। ट्रेड को समापन मूल्य से ऊपर भी दर्ज किया जा सकता है। मुनाफा लेने से पहले सुनिश्चित करें कि आपका स्टॉप-लॉस ग्रेविस्टोन की सबसे निचली पोजीशन पर रखा गया है।

ग्रेवस्टोन डोजी क्या दर्शाता है?

एक ग्रेवस्टोन डोजी एक नकारात्मक ट्रेंड है जो यह संकेत देता है कि बदलाव आ रहा है। ट्रेडर्स उम्मीद कर सकते हैं कि उल्टाव के बाद सिक्योरिटी का मूल्य नीचे जाएगा। ग्रेवस्टोन डोजी के दिख जाने के बाद, तेजी की पोजीशन लेकर या मंदी के ट्रेड में प्रवेश करके कमाई करना संभव हो सकता है।

ग्रेवस्टोन दोजी का विपरीत क्या होता है?

ड्रैगनफ्लाई डोजी जो है वह ग्रेवस्टोन डोजी का विपरीत रूप होता है। इसकी निचली छाया लंबी होती है, जबकि ग्रेवस्टोन डोजी एक उलटा ‘T’  होता है जिसके ऊपर एक लंबी छाया होती है।

एक ड्रैगनफ्लाई डोजी, जो एक मंदी के दौरान होता है, विपरीत ट्रेंड को दर्शाता है, जबकि जो ऊपर बढ़ते ट्रेंड यानी अपसविंग में होता है, वह यह दर्शाता है कि एक नकारात्मक पैटर्न विकसित हो रहा है। याद रखें कि यह ट्रेंड बहुत कम बार होता है।

निष्कर्ष

ओवरट्रेडिंग को पार करने में आपकी मदद करने के लिए 7 उपयोगी टिप्स

कई निवेशक और ट्रेडर बाजार में कमाई करने के लिए तकनीकी विश्लेषण की ओर रुख करते हैं और ऐतिहासिक प्रदर्शन, मूल्य इतिहास और ट्रेडिंग की मात्रा के आधार पर कई टूलों का उपयोग करते हैं। ग्रेवस्टोन डोजी इन टूलों में से एक के रूप में कार्य करता है। यह उलटा T का प्रतीक, जो कैंडलस्टिक पैटर्न की एक श्रृंखला के रूप में दिखाई देता है, मंदी को दर्शाता है और बताता है कि मूल्य कार्रवाई में गिरावट आ रही है और बदलाव की संभावना है। यह समझना कि ग्रेवस्टोन डोजी कैसे काम करता है, इसे कब नियोजित करना है, और इसे विभिन्न तकनीकी टूलों के साथ कैसे संयोजित करना है, आपको ट्रेड करते समय होने वाले नुकसान को सीमित करने में सक्षम बनाएगा।

Trading with up to 90% profit
Try now
<span>Like</span>
Share
RELATED ARTICLES
6 min
ट्रेडिंग बनाम निवेश
6 min
सरल शब्दों में 15 प्रमुख ट्रेडिंग शब्द
6 min
नए लोगों के लिए ऑप्शन ट्रेडिंग
6 min
क्या है NPA? बैंकिंग में इसके अर्थ के बारे में सब कुछ
6 min
पहले दिन अपनी जमा राशि को न खोने के 7 तरीके
6 min
ट्रेडिंग प्रक्रिया का वास्तव में आनंद कैसे लें इसके लिए 5 टिप्स

Open this page in another app?

Cancel Open